Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली में पति-पत्नी से जुड़ी हत्या की सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली में सनसनी: पत्नी की बैटरी से हत्या, फिर पति ने खाया जहर; तीन साल की मासूम हुई अनाथ

By delhidarpantv
July 5, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के तिलंगपुर कोटला गांव में घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। पत्नी पर शक के चलते एक युवक ने कथित तौर पर भारी बैटरी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या  कर दी। इतना ही नही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि अब इस हादसे के बाद, उनकी तीन साल की मासूम सी  बेटी, अब माता-पिता दोनों से वंचित हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 2 जुलाई की है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विनय और 24 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और वे पिछले छह-सात महीनों से तिलंगपुर कोटला गांव में किराए के मकान में रह रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने यह  आया है कि विनय को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते  बेहद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि गुस्से में विनय ने घर में रखी भारी बैटरी से निशा के सिर पर, एक साथ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात के बाद विनय ने कथित तौर पर एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं। इसके बाद वह अपनी तीन साल की बेटी को लेकर कोटला विहार फेज-1 स्थित अपनी मां के घर पहुंचा और अपनी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी।

बहन के मौके पर पहुंचने पर निशा खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जहर के असर से विनय ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रनहोला थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से पुरे मामले की जांच कर रही है।

Post Views: 2

Tags:

#DelhiCrime #DelhiNews #Ranhola #TilangpurKotla #CrimeNews #MurderCase #DomesticViolence #HusbandWife #Suspicion #BreakingNews #DelhiPolice #BNS #SuicideCase #CrimeReport #LatestNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीट विवाद के दौरान यात्रियों के बीच हंगामा, मौके पर स्थिति संभालते RPF जवान।
Previous

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर बवाल, किन्नरों और परिवार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

गोकलपुरी में नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर।
Next

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण और POCSO केस में युवक गिरफ्तार, पीड़िता की सुरक्षित बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई: आखिर क्यों टूट रहे हैं लोगो के आशियाने ?
  • विपक्ष पक्ष ने तोड़ी चुप्पी,सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने के लिए की अपील
  • गुरुग्राम में बाइक को मारी टक्कर, फिर पुलिस से की हाथापाई विडिओ सोशल मीडिया वायरल
  • दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 11 साल की बच्ची को बस ने कुचला
Copyright DelhiDarpantv Since 2008