Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधलड़की से फेस बुक से फ्रेंड बनाकर की भरत सिंह हत्याकांड के गवाह...

लड़की से फेस बुक से फ्रेंड बनाकर की भरत सिंह हत्याकांड के गवाह की ह्त्या 

the girl who help udaybir to murder bharat singh murder case witenss
the girl who help udaybir to murder bharat singh murder case witenss

-दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली। रोहिणी में मंगलवार को पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या के प्रमुख गवाह विपिन की हत्या की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। इसके लिए एक लड़की का सहारा लिया जिसने विपिन से फेस बुक पर दोस्ती की और उसे रोहिणी बुलाया। रोहिणी में जापानी पार्क के पास आई 20 कार में पहले ही उसका इन्तजार कर रहे लोगों ने गोलियों से उसकी हत्या कर दी। बाहरी जिला पुलिस ने  उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।  यह सारी साजिश  भरत सिंह  और उसके भाई कृष्ण पहलवान गिरोह के जानी दुशमन उदयबीर काले के भतीजों ने एक लड़की के जरिये उसे फसकर की।  उदयबीर को दिल्ली पुलिस पहले ही भरत सिंह की ह्त्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि मार्च को नजफगढ़ के पूर्व विधायक और अंडरवर्ल्ड डॉन कृष्ण पहलवान के दुशमन उदयबीर काले को दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया था।  उदयबीर काले के भाई और पिता की ह्त्या के पीछे उदयबीर काले सिंह  और कृष्ण पहलवान गिरोह का ही हाथ मानता है।  इनके बीच मची जंग में कई लोग मारे जा चुकें है। पूर्व विधायक भरत की ह्त्या भी इसे रंजिस का नतीजा है। मंगलवार 8 दिसम्बर को मारा गया विपिन भरत सिंह की ह्त्या का प्रमुख गवाह था।   उदयबीर के भतीजों आदित्य और हेमंत ने विपिन की भी ह्त्या बड़ी योजना के साथ कर दी। इसके लिए आदित्य की 19 वर्षीय महिला मित्र ने विपिन बुक पर दोस्ती का नाटक कर उसे अपने जाल में फसाया और उसे रोहिणी बुलाया।  रोहिणी में आई 20 कार में विपिन का पहले से ही इन्तजार हो रहा था। बाहरी जिला पुलिस उपयुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया की उसके ह्त्या के बाद उस लड़की ने अपना फेस बुक अकॉउंट भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने विपिन के कॉल डिटेल के बाद उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
विपिन भरत सिंह का ड्राईवर भी था।  विपिन की इस तरह हुयी हत्या से यह साफ़ है की बाहरी दिल्ली के इस गैंग की यह रंजिस अभी और लम्बी चलेगी। इसमें अब इस तरह की साजिशों का भी सहारा लिया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments