अशोक विहार सुप्रभात क्लब की शानदार म्यूजिकल शाम ॥ Suprbhat Club Musical Eve in Ashok Vihar Delhi
महज कुछ महीनो पहले अशोक विहार के एक पार्क से शुरू हुए सुप्रभात कल्ब को इतनी लोकप्रियता हासिल होगी , अशोक विहार से बहार के भी लोग आकर कल्ब के सदस्य्ता के लिए सिफारिश करेंगे यह तो खुद कल्ब के लोगों ने भी नहीं सोचा होगा –लेकिन यह सब हो रहा है तो इसके पीछे यह मेलजोल और मस्ती का माहौल ही नहीं है बल्कि इस कल्ब के गठन का सेवा और सदभावना का वह उदेश्य भी है,जो हर किसी को भी कल्ब से जुड़ने को प्रेरित करता है। इस कल्ब के प्रधान विपिन आहूजा खुद आम सदस्य की तरह काम करते है। हर आयोजन में ऐसे डांस करते है और लोगों से लगातार संवाद करते है। हर आने वाले को मान सम्मान मिले इसका खुद ख्याल रखते है। विपिन आहूजा के इस व्यव्हार की सब तारिक भी करते है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।