Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeराजनीतित्रि नगर में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व विधायक जितेंद्र तोमर का...

त्रि नगर में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व विधायक जितेंद्र तोमर का तूफानी दौरा , स्कूल निर्माण और स्टेडियम की घोषणा

–दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली। दिल्ली के विवादित विधायकों में शुमार त्रिनगर से विधायक जितेन्द्र तोमर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ बुधवार को दिल्ली पुलिस से लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के बड़े बड़े अधिकारियों  के साथ त्रि नगर विधान सभा में तूफानी दौरा किया।  जितनी ज्यादा संख्या और तादाद दिल्ली पुलिस से लेकर  दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के अधिकारी सुबह आठ बजे से ही मौजूद थे वह यह दिखने के लिए काफी थे की बेशक जितेन्द्र तोमर पहली बार विधायक बनें हो लेकिन उनके वर्किंग स्टाइल किसी अनुभवी नेता से काम नहीं दिखती।
ठीक आठ बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया त्रिनगर इलाके के विधायक जितेन्द्र तोमर के कार्यालय पहुचे और उनके इलाके के सभी स्कूलों की समस्याओं और मांगों को सिलसिलेवार समझा।  काफी कुछ सुनने व समझने के बाद वे निकल पड़े इलाके के दौरे पर।  मुख्यमंत्री ने पुरे काफिले के साथ इलाके के लगभग सभी स्कूलों का दौरा किया। न कहीं स्वागत कराया न कहीं जलपान किया। वे सीधे स्कूलों में गए  में और प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा की कि स्कूल में कहाँ क्या हो सकता है। —विडियो देखें —)
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments