Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यवजीरपुर में लोगों ने निगम पार्षद और कमिश्नर साहब का किया...

वजीरपुर में लोगों ने निगम पार्षद और कमिश्नर साहब का किया घेराव

नार्थ दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर साहब आये तो थे फॉगिंग करने और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने  लेकिन इलाके  की जनता ने कमिशनर साहब और निगम पार्षद दोनों को जबरन अवैध कब्जों और गंदगी देखने के लिए मजबूर कर दिया।  घटना वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी की है आगे नारा लगते पीछे निगम पार्षद और कमिशनर साहब को घेरे सैकड़ों की संख्या में लोग चल रहे थे दोनों को लगा आज फंस  गए। नार्थ दिल्ली की निगमायुक्त वीके गुप्ता और स्थानीय निगम पार्षद के साथ आज वज़ीर पुर में कुछ ऐसा ही हुआ।  अपने पूरे  लाव लश्कर के साथ निगम पार्षद सोनिया और कमिश्नर साहब आये तो थे इलाके में फॉगिंग करने और सफाई व्यवस्था का ज्यादा लेनेलेकिन यहाँ के लोगों की भीड़ ने इन्हें झुग्गियों और कूड़े के ढेरों के साथ साथ इलाके में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध कब्जों के दर्शन कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए और नगर निगम के खिलाफ  नारे लगते लोगों की संख्या इतनी थी की कमिश्नर साहब किसी रोबोट की तरह उनके साथ चलने को मजबूर थे।  निगम पार्षद ने कई बार लोगों को समझें की कोशिस की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तमाम लिखित शिकायतें दिखाई जिन पर नगर निगम कोइ कार्रवाई  नहीं कर रहा है।  गुस्साए लोग कमिश्नर साहब को एक ऐसे पार्क में भी ले गए जहाँ कूड़े के पहाड़ लगे थे नगर निगम के अधिकारियों ने इस पार्क को एक बड़े कबाड़ी को किराये पर दे रखा था। निगमायुक्त साहब को करीब दो घटने तक लोगों ने इलाके में ऐसे ही सैर कराई उनके पास लोगों की शिकायतों का कोइ जबाब नहीं था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments