Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधआप नेताओं पर बलात्कार के आरोप, टिकट दिलाने के नाम पर किया...

आप नेताओं पर बलात्कार के आरोप, टिकट दिलाने के नाम पर किया शारीरिक शोषण 

पहले राशन कार्ड के नाम पर शारीरिक शोषण करते आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री रहे संदीप कुमार कल जेल से रिहा ही हुए थे की आज आम आदमी पार्टी के दो और नेताओं पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। हैरानी की बात ये है की इस बार आरोपीयों में आप विधायक और मंत्री रही राखी बिड़लान के पिता भूपेंद्र बिड़लान भी शामिल हैं।
  मामला बाहरी  दिल्ली के साउथ रोहिणी का है।  पीड़ित महिला का आरोप है की निगम चुनाव में टिकट दिलाने का नाम पर पिछले पाँच महीने से आरोपी रामप्रताप गोयल इस महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था।  इतना ही नहीं हफ्ते दिन पहले आरोपी ने अपने एक अन्य साथी जिसका नाम भूपेंदर बिड़लान के साथ भी महिला को सम्बन्ध बनाने को मजबूर किया। भूपेंद्र बिड़लान मंगोलपुरी से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं राखी बिड़लान के पिता हैं। 
पुलिस ने भूपेंद्र और रामप्रताप दोनों के खिलाफ साउथ रोहिणी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।  बहरहाल दोनों आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।  
 महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया है की दोनों आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता हैं।  और पिछले पाँच महीनों में रामप्रताप गोयल नाम के शख्स ने इस महिला के साथ अलग अलग जगहों पर लेजाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।  जब भी महिला टिकट दिलाने की बात करती तो रामप्रताप उसकी बात को टाल देता। महिला ने ये भी बताया है की रामप्रताप गोयल उसपे अपने अन्य साथियों के साथ भी सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा था लेकिन महिला से साफ़ मना कर दिया।  अभी चार दिन पहले ही रामप्रताप गोयल महिला को कनॉट प्लेस के एक होटल में लेकर गया था जहाँ उसने महिला को कहा की अगर वो आम आदमी पार्टी का टिकट चाहती है तो उसे और भी लोगों के साथ सम्बन्ध बनाने पड़ेंगे जिसके बाद महिला ने साफ़ इनकार कर दिया।  महिला का कहना है की इस बात से गुस्साए रामप्रताप गोयल ने उसे रस्ते में छोड़ दिया और उसके साथ गाली गलौज भी की।  इतना ही नहीं महिला का आरोप है की रामप्रताप ने उसको ये भी धमकी दी की इस मामले का जिक्र कहीं भी किया तो वह महिला का एमएमएस लीक कर देगा। 
मामला सामने आते ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ सियासत भी गर्म हुई और भाजपा के स्थानीय नेता सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में कूद पड़े।  
साउथ रोहिणी थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल हाय हाय के नारे भी लगाये।  
 बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन एक के बाद एक सेक्स काण्ड उजागर होने के बाद अब आम आदमी पार्टी के विश्वश्नियता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।  अंधाधुंध नेता और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी से जोड़ने की दौड़ में आम आदमी पार्टी ने किस चरित्र के लोगों को अपने साथ जोड़ा है वो आये दिन उजागर होता ही रहता है।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments