Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeराजनीतिरोहिणी में अवैध भूमि कब्जे के आरोपों में घिरे आप विधायक और...

रोहिणी में अवैध भूमि कब्जे के आरोपों में घिरे आप विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक 

 भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत राणा ने अपने सैकड़ो समर्थकों  के साथ बवाना में आप विधायक वेद प्रकाश के कार्यालय और घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। और आरोप लगाया की जिला विकास कमिटी के पद का दुरूपयोग कर वह जमीनों पर अवैध कब्जे और निर्माण करवा रहे हैं।

वहीँ आप विधायक ने पलटवार करते हुए कुलवंत राणा को भूमाफिया करार  दिया और उन्हें अवैध कब्जों  के लिए जिम्मेदार बताया। 
हैरत की बात है की क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नयी अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है लेकिन प्रशासन मौन है। 

बवाना में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलवंत राणा  और उसके सैकड़ो समर्थकों के साथ चल रहा यह  प्रदर्शन आप विधायक के खिलाफ गुस्सा है। आप विधायक के घर और कार्यालय के बाहर आप विधायक और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जा रहा है।
महिलाएं दिवार पर चढ़कर होर्डिंग फाड़ रही हैं। इन होर्डिंग में आप विधायक ने कुलवंत राणा को भूमाफिया बताया है। जबकि इस प्रदशर्न में कुलवंत राणा ‘आप’ विधायक वेदप्रकाश पर आरोप लगा रहे है कि वह भूमाफियाओं से मिल कर अवैध कब्जे और प्लाट काट रहे है। 
कहीं डीडीए की जमीन पर कब्जा हो रहा है तो कहीं ग्राम सभा की जमीन पर। अवैध कॉलोनियों की सीमाओं से छेड़छाड़ कर के बड़े पैमाने पर अवैध प्लाट काटें जा रहे है।  
उधर ‘आप’ विधायक वेद प्रकाश भी मान रहे है की रोहिणी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और गलत तरीके से प्लाट काटे  जा रहे है। रोहिणी में प्रलाहदपुर , कृष्णा कॉलोनी में  तालाब में मलबा डालकर उस पर प्लाट काटें जा रहे है। आप विधायक  वेदप्रकाश इसके पीछे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलवंत राणा का हाथ करार  दे रहे है। 
पूरे इलाके में यह मुदा बेहद गर्म है। कैमरे में कैद ये तसवीरें बताती है की रोहिणी के आस पास ‘आप’ की ईमानदार सरकार के राज में भी कितने बड़े पैमाने पर भूमाफिया काम कर रहा है। 
 हैरानी की बात है की जनता से लेकर ‘आप’ और बीजेपी से जुड़े  जनप्रतिनिधियों तक को इतने बड़े पैमाने हो रहे अवैध निर्माण दिख रहे है। लेकिन प्रशासन को यह सब नजर क्यों नहीं आ रहा है ?इतना हंगमा और शोर के बावजूद यह सब धड़ल्ले से चल कैसे रहे है ?शायद भूमाफिया भी निगम चुनावों की आहट का फायदा उठा रहे है। 
ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments