भारतीय मतदाता संगठन ने शुरू किया जागरूकता अभियान, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई कांफ्रेंस   

भारतीय मतदाता संगठन से जुड़े “मतदाता मित्र” का यह पहला दस्ता है जिसे भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ एस. वाई. कुरैशी संकल्प दिला रहे है। मौक़ा है  भारतीय मतदाता संगठन  द्वारा आयोजित ” मतदाता ही भारत का भविष्य ” विषय पर आयोजित संगोष्टी कार्यक्रम का। पिछले दो सालों में चुनाव  सुधार मुहीम को आगे बढ़ा रहे भारतीय मतदाता संगठन की मकर सक्रांति पर शुरू हुयी यह बदलाव की एक मुहीम है जिसे देशभर में ऐसे “मतदाता मित्र”  चलाएंगे। राजनैतिक पक्षपात से अलग हटकर अपने अपने इलाकों में ये मतदाता मित्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए ही प्रेरित नहीं करेंगे बल्कि सही उम्मीदावर और योग्य उम्मीवार का चयन करने की भी अपील करेंगे। नयी दिल्ली के कॉन्स्टिच्यूट क्लब में आयोजीत इस संगोष्टी में बड़ी संख्या में पत्रकार , बुद्धिजीवी , वकील , और  अलग  अलग अलग एनजीओ से  जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मौके  पर डॉ एस. वाई. कुरैशी ने चुनाव सुधार से लेकर चुनाव आयोग और  भारत के लोकतंत्र की खासियत और खामियों को सामने रखा। 
इस संगोष्टी में चुनाव सुधार व लोकतांत्रिक विकास के लिए किये गए कार्यों के लिए जगदीप छोकर को  भारतीय मतदाता मित्र सम्मान दिया गया। श्री एस.वाई. कुरैशी और श्री जगदीप छोकर ने इस विषय पर अपने विचार और अनुभव सांझा किये। दोनों के संबोधन का सार यही था की ज्यादातर राजनैतिक दलों को चुनाव सुधार की कोइ परवाह नहीं है। जिन  दलों के पास चुनाव सुधार की जिम्मेदारी है वे ही कानून बदलने और बनाने की बजाये टाल मटोल कर रहे है। अबतक जो भी चुनाव सुधार की दिशा कुछ कदम आगे बढे है तो वह कोर्ट के ही निर्देश पर हुयें है।
पिछले दो सालों से भारतीय मतदाता संगठन चुनाव सुधार के क्षेत्र में मीडिया और ऐसी संघोष्टि के जरिये मतदातों को जागरूक करने के अभियान में लग रहा है। मतदाता संघटन प्रमुख डॉ रिखब चाँद जैन अपने लेखों और संबोधनों के जरिये सरकार और सरकारी एजेंसियों के जरिये मतदाताओं के मन की बात पहुचाता रहा है। इसके  सकारात्मक परिणाम भी सामने आएं है। पिछले कई चुनावो में मतदाताओं का वोट प्रतिशत तो बढ़ा है है , प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सहित मौजूदा सरकार के रुझान से मतदाता संगठन  उत्साहित भी है। मतदाता संगठन लोगों से अपील कर रहा है कि वे बढ़चढ़कर आगे आएं तो मतदाता मित्र की भूमिका निभाएं। पूर्व चुनाव आयुक्त  एस वाई कुरैशी ने भी मतदाताओ  से खास अपील की।
इस संगोष्टी में वक्ताओं ने यह माना मौजूदा राजनैतिक माहौल में राजनैतिक  दाल ही निजी कंपनी या परिवार की तरह पार्टियों को चला रहे है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भारत की पोलिटिकल पार्टियों में ही आंतरिक लोकतंत्र नहीं दिखता। ऐसे में की चुनाव सुधार केवल जनता की जागरूकता से ही संभव होगा। भारतीय मतदाता संगठन ऐसे तमाम लोगों को संगठन से जुड़ने की अपील करता है जो देश में स्वच्छ, भय और भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार चाहता है।
ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi