Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली निगम चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी एनसीपी, रमेश गुप्ता बने...

दिल्ली निगम चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी एनसीपी, रमेश गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव और सांसद तारिक अनवर ने रमेश गुप्ता को पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर नयी कार्यकारणी का ऐलान किया। पार्टी नेता तारिक अनवर ने कहा की एनसीपी दिल्ली के सभी 272 निगम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछले निगम चुनाव में एनसीपी ने कुल 6 सीटें जीती थी इस बार यह संख्या बढ़ेगी। इसकी जिम्मेदारी रमेश गुप्ता को दी गयी है। रमेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एनसीपी ने दिल्ली के वैश्य समाज को जोंडने का प्रयास किया है। बाकी कार्यकारणी में भी जातीय तालमेल का ध्यान रखा गया है।
तारीक अनवर ने मोदी सरकार के नोट बंदी पर लोगों की परेसानियों का जिक्र करते हुए कहा की आज 50 से ज्यादा दिन हो जाने के बाद भी जनता की परेसानियाँ खत्म नहीं हुयी है। तारिक अनवर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा की आज 94 प्रतिशत काला धन विदेशों में है और केवल 6 प्रतिशत ही देश में है। मोदी सरकार ने महज 6 प्रतिशत के लिए देश को परेशानी में झोंक दिया। एनसीपी इसके लिए 9 जनवरी से नोट बंदी के खीलाफ आंदोलन चलाएगी।
एनसीपी नए साल में नयी कार्यकणरि के साथ नए संकल्प और तेवर के साथ दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस रही है। इसे देख लगता है आने वाले निगम चुनाव का दंगल बेहद रोचक होगा आने वाले समय में और भी कई पार्टियाँ दिल्ली के निगम चुनाव में पुरे दमखम के साथ ताल ठोंके तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments