नांगलोई वार्ड-31 के पार्षद और भाजपा नेता पर पैसे ठगी करने के आरोप

दिल्ली के नांगलोई वार्ड में निगम पार्षद पर लोगों से पैसे ठगी करने के आरोप लग रहे हैं।  रविवार को नांगलोई की भाजपा निगम पार्षद ने क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जिसके लिये भंडारे और जागरण की पर्ची काट कर लोगों से पैसे वसूले गए।  लोगों का आरोप है की उनसे भाजपा नेता चतर सिंह रछौया के आदमियों ने ये कह कर पैसे लिये थे की इस रसीद के बदले उन्हें दस हजार तक के लोन और मकान के लिए प्लाट भी दिए जायेंगे।  लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।   नांगलोई क्षेत्र की महिलाएं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं , इसी बात का फायदा उठा कर इनसे सौ सौ रुपये की वसूली की गई , पैसों के बदले जागरण और भंडारे की पर्ची थमा दी और कहा गया की इस पर्ची के बदले इन्हें लोन और मकान भी मिलेंगे। 

रविवार के दिन क्षेत्र के निगम पार्षद ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर कुछ महिलाओं के बीच सिलाई मशीन और दस दस हजार लोन के चेक भी बांटे लेकिन हजारों महिलाओं को किये वादे के बदले महज कुछ महिलाओं को ही चेक और सिलाई मशीन दिए गए और ज्यादातर महिलाओं को बैरंग वापस लौटा दिया। इस बात से महिलाएं गुस्सा गई और नांगलोई थाने शिकायत लेकर पहुंची , लेकिन इन महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कोई ठोस आधार नहीं मिल रहा क्योंकि पर्चियाँ तो भंडारे और जागरण के नाम की काटी गई हैं जिसमें भाजपा नेता रछौया का जिक्र तक नहीं है। अब ठगा सा महसूस कर रही महिलाओं को समझ नहीं आ रहा की वो कहाँ जाएं और निगम पार्षद की इस धूर्तता की शिकायत किस के पास करें।  
पूरी घटना को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया गया की किसी को भनक तक नहीं लगी।  पर्ची तो भंडारे और जागरण के नाम से काटे गए लेकिन कार्यक्रम भाजपा नेताओं का हो गया जिसका खर्चा नांगलोई की हजारों भोली भाली और कम पढ़ी लिखी जनता ने किया।  
बैंड बाजे, घोड़ियाँ, राजस्थानी पगड़ी, फूलों का हार और तमाम ताम झाम।  लोन, सिलाई मशीन और मकान के लालच में हजारों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई।  भाजपा सांसद उदित राज , पूर्व महापौर रविंदर गुप्ता , मास्टर आजाद और मोहन भारद्वाज सरीखे नेता इस कार्यक्रम में पहुँचे थे जो इतनी बड़ी भीड़ देख कर  प्रफुल्लित थे। लेकिन इन्हें शायद पता नहीं था की किस चतुराई से इन्हें यहाँ गुमराह कर के बुलाया गया है। हल्ला हंगामा बढ़ा तो भाजपा नेता चतर सिंह रछौया, लोगों को माँ की कसम देकर शांत भी करते दिखे।  
नांगलोई वार्ड -31 की भाजपा निगम पार्षद और उनके पति चतर सिंह रछौया अक्सर गलत कारणों से ही सुर्ख़ियों में रहते हैं।  कभी फर्जी पेंशन , तो कभी सरकारी भवन पर अवैध कब्ज़ा , मच्छरदानी घोटाले से लेकर जनता से अवैध उगाही तक के आरोप इनपर लगते रहे हैं।  ऐसे में देखने वाली बात होगी की आगामी निगम चुनाव में जनता।  चतर के इन चतुराइयों का जवाब किस तरह देती है।  

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru