Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली प्रदेश भाजपा ने शुरू किया केजरीवाल सरकार का रियल्टी चेक

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शुरू किया केजरीवाल सरकार का रियल्टी चेक

अरविन्द केजरीवाल को छींक भी आती है तो बैंगलोर चले जाते हैं , न जाने मोहल्ला क्लीनिक क्यों बनाते हैं ? गरीबों का दर्द सुनने निकला भाजपा दिल्ली प्रदेश का ये हाई टेक् रथ कई आधुनिक सिविधाओं से लैस है। आटोमेटिक लिफ्ट से भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जनता के बीच अवतरित होते दीखते हैं और इस आकर्षक वाहन और कलाकार नेता मनोज तिवारी को देखने -सुनने भारी भीड़ जुट जाती है।  

दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के सरकार का रियल्टी चेक करने निकले भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक विहार के दीप मार्किट और वज़ीरपुर क्षेत्र पहुँचे तो जनता भी स्टार नेता की झलक पाने को भारी संख्या में जुट गई। मनोज तिवारी आये तो थे जनता की समस्या सुनने लेकिन जनता की ओर से मांग आई तो उनके अंदर का गायक भी जाग ही गया और अपने चिर परिचित अंदाज में तिवारी ने लोगों का मनोरंजन भी किया।  

मनोज तिवारी ने जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल सरकार की कमियां गिनाई और केजरीवाल को अपने साथ गाडी में बैठकर जनता के बीच चलने का आमंत्रण भीं दिया। इतना ही नहीं मनोज तिवारी ने लोगों को कैशलस  होने के फायदे भी गिनाये और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहीम में जनता का साथ भी माँगा।
 
मनोज तिवारी के आने से स्थानीय नेताओं में भी ख़ासा उत्साह था , वज़ीरपुर क्षेत्र के भाजपा नेता सुरेश भरद्वाज भी पूरे जोश के साथ इस जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते दिखे। निगम चुनावों से पहले दिल्ली में जहाँ एक ओर भाजपा नेता जनसंपर्क कर केजरीवाल सरकार का रियल्टी चेक कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल एंड कंपनी पर केवल राजनीति और अन्य राज्यों के चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी रखने के आरोप लग रहे हैं।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments