Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधदुल्हन को छोड़ क्यों भागी पूरी बरात ?

दुल्हन को छोड़ क्यों भागी पूरी बरात ?

[bs-embed url=”https://youtu.be/FtWNEKFmD-0″]https://youtu.be/FtWNEKFmD-0[/bs-embed]

गाजियाबद के लोनी इलाके में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए अपने राजकुमार के साथ डोली मैं जाने का इंतज़ार करती रही। लेकिन शायद ये मासूम नही जानती थी वो जिसे अपने सपनो का राजकुमार समझ रही है वो केवल पैसों के सपने देखता है। और उन्ही पैसों के न मिलने की वजह से न तो राजकुमार आया और न है कोई डोली उठी। ये मामला दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद के लोनी इलाके का है। जहां एक लालची दूल्हा हाथों में मेहदी सजाए विदा होने का इंतज़ार कर रही दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। दरअसल लोनी की सरलकुंज कालोनी में कृष्णपाल की 26 साल की बेटी की शादी कुछ दिन पहले ही पास की दूसरी कॉलोनी एक 30 साल के एक शख्स से तय हुई टी। सगाई मैं ही कृष्णपाल ने अपनी हैसियत से कई बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन दहेज के लोभियों का उससे भी पेट नही भरा। ओर जब शादी का मंडप सजा हुआ था और दुल्हन भी मंडप मैं बैठ चुकी थी तभी लड़के वालों ने एक ओर डिमांड रख दी। डिमांड एक लाख रुपए की। लेकिन कृष्णपाल अब आखिरी मौके पर उसका इंतज़ाम नही कर पाए और दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन को लिए वापस चला गया। इस की सुचना लड़की के पिता ने पास की पुलिस चौकी को दी और 100 नंबर पर भी कॉल किया मगर पुलिस का कोई रेस्पॉन्स नहीं आया । पुलिस की लापरवाही इस हद्द तक है कि अभी तक भी कोई भी पुलिस कर्मी पीड़ित पक्ष का हाल चाल जानने के लिए भी नही पहुचा है। दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल है जहां घर ने रात शाहनाई बज रही था अब मातम छाया है । पुलिस की बेरुखी देखकर लड़की वाले खुद है एक बार फिर लड़के के घर पहुचे तो वह का नजारा ओर भी हैरान करने वाला था। वहां अब सिर्फ ताला लटका है। लड़की पक्ष की माने दूल्हे ओर उसके परिवार के लोग रात में ही सारा सामान ले कर कही चले गए। अब वधु पक्ष को ये भी शक होने लगा है कि कहीं वो फर्जी दूल्हे के गिरोह के शिकार तो नही हो गए। क्योंकि जिस मकान में ये किराये पर रहते है इन्हें वहां कोई नहीं जानता ।अगर पुलिस पीड़ित परिवार की रात में सुन लेती और मौके पर आने की जहमत उठाती तो शायद इस परिवार में जो खुशियों पर ग्रहण लग गया है वो ना लग पाता और लालची समाज को एक सीख जरूर मिलती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments