Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeराजनीति'आप' पार्षदों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम केजरीवाल

‘आप’ पार्षदों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम केजरीवाल

[bs-embed url=”https://youtu.be/44iohFyT4As”]https://youtu.be/44iohFyT4As[/bs-embed]

दिल्ली में जगह जगह आम आदमी पार्टी के विजयी निगम पार्षद भी सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। ऐसे समारोह में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी पहुंच रहे हैं। इन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने विजयी निगम पार्षदों को जीत बधाई तो दे रहे हैं साथ ही सावधान भी कर रहे है। दिल्ली में जगह जगह हो रहे कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सीएम साहब दिल्ली नगर निगम को भ्र्ष्टाचार का अड्डा और काजल की कोठरी बताकर अपनी पार्टी के निगम पार्षदों  को सलाह  दे रहे है की उन्हें बहुत संभल कर चलना होगा।  वज़ीर पुर क्षेत्र में भी ऐसे ही सम्मान समारोह में सीएम अरविन्द केजरीवाल ने यह नसीहत दी। वज़ीर पुर विधान सभा क्षेत्र में  आम आदमी पार्टी ने नीमड़ी कॉलोनी और वज़ीर पुर वार्ड पर विजयी हासिल की है। वज़ीर पुर से विकास गोयल और नीमड़ी  से नीतू आज़ाद के साथ साथ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल क्षेत्र की जनता और “आप ” कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। केजरीवाल ने कहा की जो भरोसा जनता ने जताया है उस भरोसे को यहाँ के विधायक के साथ दोनों निगम पार्षद मिलकर कायम रखे। विकास गोयल और नीतू आज़ाद के लिए यह नयी जिम्मेदारी किसी जंग से कम नहीं है। लेकिन इनके हावभाव से तो यह उम्मीद लगती है की वे इस चुनौती के लिए तैयार है।नीतू आज़ाद की जीत में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. अरशद को जिस तरह दिया जा रहा है उससे तो संकेत यही मिल रहा है की नीतू आज़ाद यह जंग पुरे जनून और जज्बात के साथ लड़ने का मन बना चुकी है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments