Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधसोनू दरियापुर के एनकाउंटर की मांग

सोनू दरियापुर के एनकाउंटर की मांग

[bs-embed url=”https://youtu.be/KcuBA29Cu9I”]https://youtu.be/KcuBA29Cu9I[/bs-embed]

बाहरी दिल्ली के मियावली नगर मर्डर में भूपेंद्र उर्फ मोनू की पत्नी ने पुलिस से सोनू के एनकांउटर की मांग की और साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए दी परिवार सहित पुलिस मुख्यालय पर आत्महत्या करने की बात कही।

दरअसल मामला है बीते दिनों मोनू दरियापुर की हत्या और दिल्ली पुलिस के ए एसआई और एक अन्य युवक की हत्या का है।
जिसमे मोनू की पत्नी की माने तो उन्होंने बताया कि सत्यवान उर्फ़ सोनू ने ही मोनू की हत्या करवाई है जिसमे पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही रही है क्योंकि पिछले 10 वर्षों से सोनू पैरोल पर बाहर आया था उसके बाद से ही वो फरार है मगर पुलिस पिछले 10 वर्षों से उसकी तलाश अब तक नही कर पाई है।
राजरानी सोनू के बुआ की लड़की है जो रिश्ते में सोनू की बहन लगती है। सोनू को राजरानी और मोनू का प्रेम विवाह रास नहीं आया और वो मोनू के परिवार का जानी दुश्मन बन बैठा।
मोनू की बहन ने भी सोनू के एनकाउंटर की मांग की है और सोनू को पाकिस्तान के आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। साथ ही सरकार और पुलिस पर आरोप भी लगाये हैं।
अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस प्रशासन का इस पूरे मामले पर क्या रुख रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments