Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपूठ खुर्द पार्षद अंजू देवी के भंडारे में पहुंचे मनोज तिवारी

पूठ खुर्द पार्षद अंजू देवी के भंडारे में पहुंचे मनोज तिवारी

[bs-embed url=”https://youtu.be/d5wMc8nYyso”]https://youtu.be/d5wMc8nYyso[/bs-embed]

ये मेले जैसा दृश्य और ये विशाल भंडारा,  नज़ारा है बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द गाँव का  और इसका आयोजन किया था पूठ खुर्द वार्ड नम्बर -31 की निगम पार्षद अंजू देवी और उनके पति अमन कुमार ने। अपने युवा पार्षद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गाँव और पूरे क्षेत्र के लोगों बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। इस वशाल आयोजन पर मुख्य अतिथि रहे दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी। मनोज तिवारी ने लोगों के बीच बैठ कर ही भोजन किया और कहा की नए चेहरों और नयी ऊर्जा के साथ निगम की नयी तस्वीर भी जल्दी ही बनती दिखेगी। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर भी बड़ा हमला किया। आप विधायक के स्टिंग सामने आने के बाद भी कोई करवाई न किये जाने पर मनोज तिवारी के केजरीवाल पर तीखे वार किये। पूठ खुर्द वार्ड -31 की निगम पार्षद अंजू देवी भी सबसे मिलती जुलती दिखीं। अंजू देवी ने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया की वो दिल्ली देहात के लोगों के बीच पहुंचे। अंजू देवी का कहना है की इलाके के सभी निगम कर्मचारियों से मिलकर उन्होंने साफ़ निर्देश दे दिये हैं की साफ़ सफाई के काम में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिये . युवा और मिलनसार छवि वाले नेता को चुन कर क्षेत्र की जनता भी बेहद उत्साहित है। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत किया , और नवनिर्वाचित निगम पार्षद अंजू और उनके पति अमन कुमार को शुभकामनाएँ दी। अब क्षेत्र की जनता को अपने युवा नेतृत्व से बेहतर काम की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments