Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeराजनीतिमोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियाँ बताएगी भाजपा

मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियाँ बताएगी भाजपा

[bs-embed url=”https://youtu.be/Bwn-_EL1Vls”]https://youtu.be/Bwn-_EL1Vls[/bs-embed]

साथ है , विश्वाश है, हो रहा विकास है…. इस नारे के साथ  बाहरी जिला भाजपा  ने भी अलीपुर में सम्मेलन का आयोजन  किया। ‘सबका साथ  सबका विकास ‘ नाम से  आयोजित इस कार्यकर्म में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल , प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद डॉ उदित राज और बाहरी जिला भाजपा अध्यक्ष नीलदमन खत्री सहित हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम इकठ्ठा  हुआ।
इस सम्मलेन में  प्रोजेक्टर पर मोदी सरकार की विकास गाथा की  फिल्म भी दिखाई गयी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया की वे मोदी सरकार के तीन साल के कामों को जनता के बीच लेकर जाएं। 
इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा  में शामिल होने की रस्म भी साथ साथ  चलती  रही तो ऐसे नेताओं को भी पार्टी में वापस लिया गया जिन्हे भाजपा  ने निगम चुनाव के दौरान पार्टी से बहार कर दिया था। 
मोदी सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पुरे कर चुकी है। इन तीन सालों की समीक्षा बेशक अभी जारी हो लेकिन अपने प्रचार और काम करने के तरीके से मोदी सरकार तेज़ी से आगे बढ़ते हुए जरूर नजर आ रही है। अब आम चुनाव में महज दो साल बचे है , ऐसे में भाजपा नेतृत्व  चाहती है की देशभर में मोदी का मैजिक और सरकार में जनता का भरोसा बरकार रहे और दो साल बाद भी मोदी सरकार ही सत्ता में काबिज रहे। 
 नसीम अहमद की रिपोर्ट।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments