Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपाकिस्तान के रोहान को भारत ने दी उम्मीद

पाकिस्तान के रोहान को भारत ने दी उम्मीद

जहां पाकिस्तान की ओर से पिछले 10 दिन में जितनी बार युद्ध-विराम का
उल्लंघन हुआ उससे साफ पता लगाया जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान
के बीच में तनाव बढ़ाने की कोशिश किस ओर से की जा रही है। इस बात को
सभी अच्छे से जानते हैं कि शांति और प्रेम पर भारत की बराबरी कोई भी नहीं
कर सकता। अगर कोई इस बात से इत्तफाक नहीं रखता तो इस खबर को देखने
के बाद उसकी सोच में बदलाव आना तय है। पाकिस्तान में हाल ही में जन्में
चार महीने के रोहान की तबीयत खराब होती जा रही थी। क्यों कि रोहान के
दिल में जन्म से ही छेद पाया गया । जिसके इलाज के लिए रोहान के पिता
पाकिस्तान में हर प्रयास कर चुके थे। जिस देश में आतंकवाद को अपनी निधि
के रुप में देखा जाता हो वहां रोहान के दिल के छेद के इलाज का सवाल ही
नहीं उठता इसके बाद रोहान के पिता कनवाल सादिक ने आखिरकार भारत से
अपने बच्चे के इलाज की गुहार लगाई। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच
रिश्तों में तनाव रोहान की जिंदगी में दिन पे दिन जानलेवा होता जा रहा था।
रोहान के पिता ने फिर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर के
जरिये मदद मांगी और फिर क्या था जान लेने में नहीं जान बचाने में विश्वास
करने वाले भारत ने रोहान के पिता की अपील को स्वीकार कर लिया और
आसानी से उन्हें मेडिकल वीजा मिल गया।
जहां रोजाना भारत और पाकिस्तान के बीच किसी ना किसी बात को लेकर
तनाव रहता है वहीं भारत का दिल वाकई बहुत बड़ा है ये जानते हुए भी कि
पाकिस्तान भारत से अपनी दुश्मनी दिखाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ता
भारत ने फिर भी एक पिता की गुहार को नजरंदाज नहीं किया। भारत सरकार
ही नहीं भारत के आम लोगों ने भी ट्विटर के माध्यम से अपना सहयोग जाहिर
किया और रोहान के सही होने की दुआ भी की। भारत के लोगों की इस दरिया
दिली से कनवाल सादिक बहुत प्रभावित हैं और वो भारत का धन्यवाद करते
नहीं थक रहे हैं।
कनवाल सादिक अपने बेटे का इलाज नोएडा के सेक्टर 128 में स्थित जेपी
अस्पताल में चल रहा है और दो दिन के बाद रोहान का ओपरेशन किया
जायेगा।
कनवाल तो इस बात को अच्छी तरह से जान चुके होंगे कि भारत देश हमेशा
दोस्ती और भाईचारे पर जोर देता है पाकिस्तान अगर दोस्ती और भाइचारे के
साथ आगे बढ़ेगा तो उस दिशा में भारत अपने कदमों की रफ्तार पाकिस्तान से
तेज ही रखेगा। लेकिन ये बात वहां की सरकारों समझ नहीं आती या वो उसे
समझने की कोशिश नहीं करते।

[bs-embed url=”https://youtu.be/betXr4LfZD4″]https://youtu.be/betXr4LfZD4[/bs-embed]

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments