Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअपराधबेटियां जनने पर सजा !

बेटियां जनने पर सजा !

[bs-embed url=”https://youtu.be/QJrqlA_PEUI”]https://youtu.be/QJrqlA_PEUI[/bs-embed]

बहुओं पर ससुराल वालों के कहर की खबरें जैसे आम हो गई हैं न जाने क्यों ससुराल वाले उस बेटी के साथ बदसलूकी करते हैं जो अपना सब कुछ छोड़ कर अपने ससुराल में रहने आ जाती है। दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ के नीमका गांव के एक अस्पताल में फफक-फफक कर रोती मोनिका नाम की युवती के मुताबिक उसकी शादी 2012 में गुड़गांव के बनवारी गांव में रहने वाले धर्मेंद्र के साथ हुई जिसके बाद लगभग 1 साल तक सब कुछ ठीक था, लेकिन मोनिका को बेटी पैदा होते ही इसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मोनिका की मानें तो उसके ससुराल में पति, उसका ससुर, सास, जेठ और जेठानी उसके साथ मारपीट किया करते थे, लेकिन मोनिका के मुताबिक इस बार उसके ससुराल वालों ने सारी हदें पार कर दी और उसे उसकी बच्ची के सामने फ्राईपैन और डंडों से पीटकर बाहर निकाल दिया। मोनिका के मुताबिक उसका ससुर ने भी उसके साथ गलत हरकतें करने की कई बार कोशिश की और मोनिका के पति ने हर बार उसकी बातों को अनसुना कर दिया। वहीँ पुलिस की मानें तो दो लड़कियों के जन्म के बाद भी लड़का पैदा ना करने पर विवाहिता मोनिका को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments