Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधडासना टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हंगामा

डासना टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हंगामा

[bs-embed url=”https://youtu.be/yjAaCKz9zR0″]https://youtu.be/yjAaCKz9zR0[/bs-embed]

गाज़ियाबाद के डासना टोल प्लाज़ा के टोल कर्मियों पर दादरी के एक इंटर कॉलेज के कर्मचारियों और प्रिंसपल को पीटने का आरोप लगा है। हालाँकि दूसरे पक्ष ने भी हाथापाई की और टोल प्लाजा पर हंगामा मच गया। इंटर कॉलेज के प्रिस्निपल की शर्ट भी फाड़ी गयी है,आरोप है की प्रिंसिपल ने टोल पर कहा था की बच्चो का टोल नहीं लगता है क्यूंकि स्कूल बस है,बच्चे पिकनिक टूर से लौट रहे थे। इसके बाद टोल कर्मी गुंडागर्दी पर आ गए और मारपीट की ,लेकिन स्कूल से जुड़े लोगो ने भी मारपीट का जवाब मारपीट से ही दिया। बस में महिलाए भी थी जिनको बच्चो के साथ यहाँ वहां भागना पड़ा। तीन बच्चे भी इस बीच मौके से भागने पर मजबूर हो गए जिनके पीछे टोल वाले भागे। बच्चे इसके बाद गायब हो गए और किसी तरह से बाद में थाने पहुंचे। मसूरी पुलिस को शिकायत दी गयी है। मामले की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जाँच की जा रही है, हालाँकि आरोपी टोल कर्मी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियो का कहना है की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाई की जायेगी। सी सी टी वी फुटेज को कब्ज़े में ले लिया गया है। टोल कर्मियों के साथ मारपीट के मामले कई बार सामने आये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments