Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यइकोफ्रेंडली तरीके से गणपति का विसर्जन

इकोफ्रेंडली तरीके से गणपति का विसर्जन

[bs-embed url=”https://youtu.be/Qcm6YJ1FTmw”]https://youtu.be/Qcm6YJ1FTmw[/bs-embed]

फरीदाबाद में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर पर चार दिन से चल रहे गणेश उत्सव की धूम पांचवें दिन गणपति के विसर्जन के साथ समाप्त हुई। गणेश चतुर्थी की धूम ने पूरे फरिदाबाद शहर को महाराष्ट्रमय कर दिया। पाँच दिन तक चले इस उत्सव के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों ने गणपति के दरबार में हाजरी लगाई। वहीं मंत्री विपुल गोयल ने इस उत्सव में गणपति का विसर्जन इकोफ्रेंडली तरीके से किया। नासिक से बनवायी गई गणपति की मूर्ति को पानी के टैंक में विसर्जित किया गया जो करीब चार से पांच घंटे में पानी में घुल जाएगी और वो पानी लोगो में वितरित किया जाएगा। जिसे लोग अपने घरो में जाकर तुलसी के पौधे या पेड़ो में डालेंगे । गणपति विसर्जन के इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की गणपति का विसर्जन इकोफ्रेंडली तरीके से करके एक सन्देश मिलेगा की गणपति जी का विसर्जन नहीं हुआ है बल्कि सारा साल वो उनके साथ ही है और अगली बार बाप्पा फिर से आएंगे। साथ ही विपुल गोयल ने लोगों से भी इकोफ्रेंडली तरीके से विस्रजन करने को कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments