Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधदहेज की चिंता में लड़की ने की आत्महत्या

दहेज की चिंता में लड़की ने की आत्महत्या

[bs-embed url=”https://youtu.be/umVAoQ0tJIY”]https://youtu.be/umVAoQ0tJIY[/bs-embed]

हर मां-बाप का सपना होता है कि वो अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करें।  लेकिन आज 21वीं सदी में भी बेटी की शादी धूम-धाम से करने के सपने को चूर-चूर करता दिखता है।  दहेज… कभी शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर लड़की और उसके परिवार को शर्मिदां किया जाता है तो कभी प्रताड़ित और शायद इसी डर से एक बेटी ने शादी से पहले ही अपनी जान दे दी।  दिल को झकझोर देने वाला ये मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जिसने समाज को एकबार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल सेवा धाम के कृष्णा विहार फेस-1 में दहेज की चिंता के चलते बीए कर रही 22 साल की दीपा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मामला रविवार का है जब दीपा के मां-बाप उसकी शादी की बात कर रहे थे।  दीपा की शादी दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले अनिल कुमार से तय हुई थी जिसमें लगभग 5 लाख का खर्चा आना था।  शादी के खर्चे को लेकर दीपा के मां- बाप परेशान थे, क्योंकि दीपा के पिता को किडनी की बिमारी थी जिसका इलाज बहुत जरूरी था।  दीपा इन सभी बातों को सुनकर परेशान थी शायद इसलिए उसने लगभग 3 बजे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी और सुसाइड नोट में लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा आपका इलाज शादी से ज्यादा आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments