Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यटोंग-इल-मू-डो खेल में भारत दूसरे स्थान पर

टोंग-इल-मू-डो खेल में भारत दूसरे स्थान पर

[bs-embed url=”https://youtu.be/A-Yjij_sscE”]https://youtu.be/A-Yjij_sscE[/bs-embed]

 

थाईलैंड में आयोजित दूसरे एशियन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2017 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया…. टोंग-इल-मू-डो आर्ट में भारत की ओर से मुकुल चौधरी, गौरव चौधरी, दुर्गेश कुमार सिन्हा और जय ने गोल्ड मेडल जीता…..अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से भारतीय टोंग-इल-मू-डो संघ काफी उत्साहित है…संघ के जनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार चौधरी ने कहा कि थाईलैंड इस खेल का गढ है…और ऐसी जगह पर भारतीय खिलाड़ियों का तिरंगा लहराना काफी सुखद है…. थाईलैंड के प्रदर्शन से स्वर्ण पदक विजेता चारों खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं….खिलाड़ियों का कहना है कि भले ही टोंग-इल-मू-डो खेल का जन्म विदेश में हुआ हो…लेकिन वो किसी से कम नहीं हैं… वहीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ी मुस्कान राणा ने गोल्ड मेडल जीतकर चार चांद लगा दिये…स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मुकुल चौधरी…रोहिणी सेक्टर 9 के कैप्टन संजीव दहिया सर्वोदय स्कूल में सरकारी स्कूलों के छात्रों को टोंग-इल-मू-डो खेल कि ट्रेनिंग दे रहे हैं….मुकुल का कहना है कि वो इस खेल में भारत को और बेहतर खिलाड़ी देने की कोशिश कर रहे हैं….थाईलैंड में आयोजित दूसरे एशियन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2017 में कुल चार स्वर्ण पदक और इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में मुस्कान राणा के स्वर्ण पदक के साथ भारत विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है….मुकुल अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करने में दिन-रात लगे हुए हैं….ऐसे में देखना अब ये होगा कि केंद्र और राज्य सरकारों से भारतीय टोंग-इल-मू-डो संघ को कितनी मदद मिलती है…और देश के टोंग-इल-मू-डो खिलाड़ी का भविष्य कितना उज्ज्वल रहता है….

दिल्ली दर्पण टीवी के लिए कैमरामैन नवीन कुमार के साथ विद्या नन्द मिश्रा की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments