Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराजनीतिबवाना विधानसभा में खिलेगा कमल-मनोज तिवारी

बवाना विधानसभा में खिलेगा कमल-मनोज तिवारी

[bs-embed url=”https://youtu.be/U5p-QTY-lqc”]https://youtu.be/U5p-QTY-lqc[/bs-embed]

दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर 23 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में आखिरी समय में प्रचार अभियान जोरों पर है। बवाना को जीतने के तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है, लेकिन बवाना में तो हवा बीजेपी की फैलती हुई दिख रही है। खुद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनावी मैदान में बेहद सक्रिय दिख रहे हैं। बवाना सीट से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश के लिये भाजपा दिल्ली प्रदेश के तमाम नेता गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। ढ़ोल नगाड़ों और भारी तादात में भाजपा नेता और प्रत्याशी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में पदयात्रा कर रहे हैं और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं। वार्ड़- न-29 नांगल ठाकरान और वार्ड नं- 31 पूठ खुर्द में भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश के समर्थन में विशाल पदयात्रा और जनसभा हुई जिसमें स्थानीय नेताओं का भी ख़ासा प्रभाव देखा गया। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने भारी तादात में इक्ठ्ठा हुए लोगों का मन जीतने के लिए भाजपा का प्रचार गीत भी गाया फिलहाल लोगों के हुजूम और कार्यकर्ताओं के जोश को देखें तो उनका दावा यही है की 23 तारीख को होने वाले उपचुनाव के जब परिणाम आएंगे तो बवाना भी भगवा रंग से ही रंगता दिखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments