Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यम्यूजिक एल्बम 'मन समर्पित' का लोकार्पण

म्यूजिक एल्बम ‘मन समर्पित’ का लोकार्पण

[bs-embed url=”https://youtu.be/0Z6JvhE_jdk”]https://youtu.be/0Z6JvhE_jdk[/bs-embed]

जीवन में शिक्षा, साहित्य , संगीत और कला हो तो जीवन और बेहतर बन जाता है। कुछ ऐसा ही संदेश देती है स्वर अनंत परिवार की म्यूजिक एल्बम “मन समर्पित ” नई दिल्ली में जन्माष्मी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक चेतना और देशभक्ति की भावना लिए हुए इस म्यूजिक एल्बम का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गीत संगीत की तो शानदार प्रस्तुति हुई ही साथ ही शिक्षा, साहित्य , संगीत और समाज के विषय पर चर्चा भी हुई। इस चर्चा में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर हर उम्र और वर्ग के लोगों ने देशभक्ति और साहित्य संगीत के विषय में अपनी रूचि दिखाई और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | यह म्यूजिक एल्बम्ब “स्वर अनंत” द्वारा किया गया प्रथम प्रयास है जो निरंतर आगे भी जारी रहेगा। करीब तीन घंटे तक चले इस समारोह में पंडित भीमसेन जोशी के शिष्य पंडित हरीश तिवारी , श्रीमती मैत्रियी पुष्पा, श्रीमती आतिशी मर्लेना साथ ही आम आदमी पार्टी के आशुतोश ,दलीप पांडेय, संजय सिंह ,और नितिन त्यागी जैसे कई नेता भी शामिल हुए | सभी लोगो ने कार्यकर्म की तारीफ की और आग्रह किया की ऐसे कार्यकर्म बार बार आयोजित कराये जाये , जिससे लोग संगीत की ख़ूबसूरती को समझ पाए |इस एल्बम में आप नेता दलीप पांडेय ने भी एक गीत की रचना की एवं गाया भी |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments