Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यरामलीला के मंचनों में अब चाइना सामान नहीं?

रामलीला के मंचनों में अब चाइना सामान नहीं?

[bs-embed url=”https://youtu.be/PpzZfwApLXo”]https://youtu.be/PpzZfwApLXo[/bs-embed]

दिल्ली में रामलीलाओं की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है। जगह जगह भूमि पूजन समारोह भी हो रहे है। दिल्ली के बड़ी रामलीलाओं में शुमार आदर्श रामलीला कमिटी अशोक विहार ने भूमि पूजन समारोह पूर्वक आयोजित किया ,भक्ति गीत संगीत साथ हुए इस आयोजन में आदर्श रामलीला कमिटी से जुड़े तमाम रामभक्त कार्यकर्ता और अशोक विहार की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आदर्श रामलीला कमिटी के पदाधिकारियों ने इस मौके पर कलाकारों को भी अनुबंधित किया। आदर्श रामलीला कमिटी दिल्ली में अपनी भव्य रामलीला के लिए तो जानी ही जाती है साथ ही वह सामाजिक सरोकारों और रष्ट्रीय दायित्व को भी निभाती है,प्रधान अशोक गर्ग और महामंत्री यादव की टीम ने भी इस वर्ष कुछ संकल्प लिये है। इस बार पर्यावरण की रक्षा और चाइना के सामान के बहिष्कार करने का अनुरोध रामलीला के मंच से और प्रचार सामग्री द्वारा किया जाएगा ।भूमि पूजन के इस मौके पर अशोक विहार से सभी जनप्रतिनिधि भी पहुंचे ,इनमें अशोक विहार रामलीला कमिटी के प्रधान ललित गर्ग भी अपने टीम के साथ मौजूद थे। 43 साल पुराणी रामलीला कमिटी की खूबसूरती यही है की यह सभी को साथ लेकर चलाती है। कमिटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी पर्दे के पीछे रहकर जिस भक्ति भावना और सामाजिक चेतना के लिए काम करते है उसी भावना ने आदर्श रामलीला कमिटी को एक आदर्श रामलीला कमिटी बना दिया है। उम्मीद इस वर्ष रामलीला ही देखने को नहीं मिली बल्कि समाज और राष्ट्र चेतना के सन्देश भी समाज को देखने और सुनाने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments