Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअपराधनोएडा महिला इंजीनियर खुदकुशी की गुत्थी सुलझी

नोएडा महिला इंजीनियर खुदकुशी की गुत्थी सुलझी

[bs-embed url=”https://youtu.be/pDTYnDVNppE”]https://youtu.be/pDTYnDVNppE[/bs-embed]

नोएडा के सेक्टर-62 शांति कुंज अपार्टमेंट में 9 अगस्त को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। लड़की ने आत्महत्या के लिए अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में उसने युवक अंकुश और उसके परिवार पर आरोप लगाया था।  प्रेमी युवक के खिलाफ लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दी थी। उसके बाद प्रेमी को सेक्टर-58 पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। पटना की रहने वाली 25 साल की युवती सेक्टर-62 शांति कुंज अपार्टमेंट में तीन सहेलियों के साथ किराये पर रह रही थी। युवती सेक्टर-62 में ही एक नामी आईटी कंपनी में काम करती थी। युवती के साथ उसी की कंपनी में अंकुश गंदोत्रा नाम का सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम करता है। दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने सुसाइड नोट में बताया था कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। इस दौरान वो एक बार गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ये सब करता था। अब उसे पता चला है कि वह अपने घरवालों की मर्जी से कहीं और शादी करने जा रहा है। इस वजह से वह खुदकुशी कर रही है। वही नोएडा पुलिस के अधिकारियों की माने तो मृतका के परिवार वालों के द्वारा आरोपी अंकुश के खिलाफ शिकायत दी गयी थी जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments