Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधगुरुग्राम में काँग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

गुरुग्राम में काँग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

[bs-embed url=”https://youtu.be/dzdf8WG3I3U”]https://youtu.be/dzdf8WG3I3U[/bs-embed]

सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के द्वारा की गई आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले का जमकर विरोध कर रहे हैं और साथ ही साथ मांग कर रहे हैं कि सुभाष बराला जल्द से जल्द इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे मामले की दोबारा से जांच हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सुभाष बराला अपने पद का गलत फायदा उठा रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुभाष बराला अपने बेटे के बचाव में उतर आए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतनी गंभीर धाराओं के बाद भी उनके बेटे की एक ही दिन में जमानत कैसे कर दी गई।  ये कहीं ना कहीं अपनी ताकत और राजनीति का गलत फायदा उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments