Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यसैनिकों की सलामती के लिए यज्ञ

सैनिकों की सलामती के लिए यज्ञ

[bs-embed url=”https://youtu.be/2PLrCTOArV4″]https://youtu.be/2PLrCTOArV4[/bs-embed]

देश  15 अगस्त को अपना 71 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में बडे ही उत्साह की भावना देखने को मिल रही है। लोग देश के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट करते हुए देश भक्ति से ओत प्रोत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त को दिल्ली के कालकाजी मंदिर में देश की सीमा पर तैनात वीर सैनिकों की सलामती और दुश्मनों को नाश करने के लिए 108 पंडितो द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्यों ने मंत्रों उच्चारण के साथ हवन किया और शत चंडी का पाठ भी किया। कालका जी मंदिर में कराये जा रहे इस पाठ का मुख्य उद्देश्य हमारे देश की सेना का मनोबल बढ़ाना है। इस हवन के आयोजक पंडित भास्कर ने कहा कि चंडी पाठ और हवन यज्ञ की महिमा का वेदों में भी वर्णन है इसे बहुत ही शक्तिशाली यज्ञ माना जाता है। जिसमें शामिल होने वाले व्यक्ति का अत्यंत शक्तिशाली दुश्मन भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वहीं आयोजक अमित जैन ने कहा कि हम सीमा पर दुश्मनों से लड़ रहे सैनिकों की सलामती और उनकी विजय के लिए यज्ञ कर हैं। इस यज्ञ को 108 वैदिक पंडितों द्वारा सम्पन्न किया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments