Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधअशोक विहार में लूटेरों ने की युवक की हत्या !

अशोक विहार में लूटेरों ने की युवक की हत्या !

[bs-embed url=”https://youtu.be/vLLaSkS-oHs”]https://youtu.be/vLLaSkS-oHs[/bs-embed]

अशोक विहार में हुई सरेआम मौत। यह घटना अशोक विहार फेज सी-3 के रहने वाले संजीव की है जो रोज की तरह शास्त्री नगर से अपनी स्कूटी से घर लौटे ही थे कि घर के ठीक सामने बाइक पर आये चार बदमाशों ने उन्हें रिवाल्वर के बल पर घेर लिया और उनके हाथ में रखा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। इस कोशिश में हमलावरों ने उन्हें गोली भी मारी,फिर भी संजीव अपना बैग नहीं छोड़ रहे थे। इस पर हमलावरों ने उन्हें कई गोलियां मारी और बैग छीनकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने बाहर निकलर देखा तो संजीव खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें पास के सुंदरलाल जैन हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक विहार का यह ब्लॉक चाक चौबंद सुरक्षा के बीच रहता है। पुरे ब्लॉक में हर एंट्री पर गेट पर सीसीटीवी कमरे लगे हैं बावजूद इसके इस तरह की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना में हमलारों की सीसीटीवी तस्वीरें भी पुलिस को मिली है लेकिन इन तस्वीरों की मदद से पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का काम कर पाती है या नहीं ये समय ही बताएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments