Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधफरीदाबाद में राजधानी की गति पर ब्रेक?

फरीदाबाद में राजधानी की गति पर ब्रेक?

[bs-embed url=”https://youtu.be/QkImi1W5qQU”]https://youtu.be/QkImi1W5qQU[/bs-embed]

धीमी गति के साथ आगे बढ़ रही ये वहीं राजधानी एक्सप्रेस है जो हमेशा 120 या 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है, लेकिन फरीदाबाद के स्टेशन पर इसे अपनी रफ्तार को कछुए की रफ्तार से भी धीमा करना पड़ा। राजधानी की ये धीमी गति एसे ही नहीं, बल्कि इस धीमी गति का कारण था एक खतरा जो ड्राइवर की समझदारी से टल गया। जी हां, दरअसल फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की जिस पटरी पर ये ट्रेन चल रही है उस पटरी को जोड़ने का काम चल रहा था, लेकिन तभी अचानक राजधानी के आने की खबर आ गई और सभी के होश उड़ गये। जिसके बाद वक्त रहते ही राजधानी ट्रेन को पटरी पर आने से पहले ही धीमा कर दिया गया और होने वाले किसी भी हादसे को टाल दिया गया।  ट्रेन को आधे घंटे रोकने के बाद पटरी को जैसे तैसे ठीक किया गया और ट्रेन को धीमी गति के साथ इस पटरी से उतारा गया। मौके पर मौजूद रेल कर्मचारी से जब इस पर बात की गई तो वो कैमरे पर बोलने से डरते दिखे। वहीं स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस घटना के लिए रेलवे और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। क्यों कि अगर पहले से पता था कि इस ट्रैक पर राजधानी आने वाली है तो आखिर पटरी के मरम्मत का काम शुरु कैसे किया गया। और अगर काम शुरु किया गया तो राजधानी ट्रेन को उस से गुजरने की इजाज़त किसने दी ।अगर तुरंत इस गलती को नहीं सुधारा जाता तो बड़ा हदसा होक सकता था। जिसने टूटी पटरी पर राजधानी को गुजरने की इजाजत दी या राजधानी के आने की इजाजत के बाद भी पटरी की मरम्मत की इजाजत दी दोनों में से किसी ना किसी की जावाबदेही तय करनी चाही । क्योंकि हादसे टल सकते हैं तो हो भी तो सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments