Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिजे जे कॉलोनी की परेशानियों से लापरवाह विधायक?

जे जे कॉलोनी की परेशानियों से लापरवाह विधायक?

[bs-embed url=”https://youtu.be/C5QXp3tTpxo”]https://youtu.be/C5QXp3tTpxo[/bs-embed]

जेजे कॉलोनी वजीरपुर में सीवरों से निकले गंदे पानी से कॉलोनी के लोगों की जिंदगी नरक बन चुकी है। जेजे कॉलोनी में सीवर का पानी सड़कों पर भरा पड़ा है और लोग इसी किचड़ से निकलने पर मजबूर है। जेजे कॉलोनी वजीरपुर के एमएलए राजेश गुप्ता अपने विदेश यात्रा से वापस लौट चुके हैं। इस सिलसिले में जब उनसे इस समस्या के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने समस्या खत्म करने की बजाय अपने कामों की लिस्ट गिनाना शुरु कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता वहाँ पर गंदगी ना फैलाएं। लेकिन इलाके में जो गंदगी फैली है वह सीवर के ओवर फ्लो से फैली है, जिसमें जनता की कोई भूमिका नहीं है। हालांकि विधायक  जेजे कोलोनी में फैली गंदगी पर सीवर की भूमिका पर, जो कुछ भी दलील दे रहे हैं जनता का तो बस इस समस्या से जल्दी से जल्द निजात पाना चाहती है। वहीं विधायक  के अनुसार दो दिन के अंदर समस्या को सुलझा लिया जाएगा। लेकिन असल में ऐसा होता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। उधर इस समस्या पर वजीरपुर के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने यहां के जन प्रतिनिधियों पर जमकर महला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को कब इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और कितने दिन तक ये लोग अपने घरों में ऐसे ही नर्क भरी जिंदगी जीते रहेंगे ये एक बड़ा सवाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments