Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यस्वच्छता के लिए पेरिस नहीं वेस्ट इन्क्लेव आओ -नीरज गुप्ता

स्वच्छता के लिए पेरिस नहीं वेस्ट इन्क्लेव आओ -नीरज गुप्ता

[bs-embed url=”https://youtu.be/jPSrMPob9AM”]https://youtu.be/jPSrMPob9AM[/bs-embed]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67 वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में तरह – तरह के कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा है। आज से भाजपा का स्वच्छता सेवा अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा है ‘ भी शुरू हो रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर दिल्ली के सरस्वती विहार वार्ड से निगम पार्षद श्री नीरज गुप्ता ने भी स्वछता अभियान की शुरुआत की। पश्चिम विहार और वेस्ट एन्क्लेव क्षेत्र में नीरज गुप्ता ने जाकर निरीक्षण तो किया ही, साथ ही साथ स्वयं सफाई और स्वछता कार्यो में हाथ भी बढ़ाया। नीरज गुप्ता का कहना है कि लोग कहते है स्वच्छता देखनी है तो पेरिस जाओ, मैं कहता हूँ वेस्ट एन्क्लेव में आओ। नीरज गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र को जीरो गार्बेज क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है। क्षेत्र के निवासी भी उनके कार्यो से बेहद खुश है। उनका कहना है कि जब से नीरज जी निगम पार्षद बन के आए है, तब से पुरे क्षेत्र में सफाई आदि कार्यो को पुरजोर तरीके से सम्पन कर रहे है। सभी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments