Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधकांग्रेस ने यमुना खादर में कचरा डंपिंग का किया विरोध

कांग्रेस ने यमुना खादर में कचरा डंपिंग का किया विरोध

[bs-embed url=”https://youtu.be/6Ub-bn8pCHY”]https://youtu.be/6Ub-bn8pCHY[/bs-embed]

घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का कहना है की सुप्रीम कोर्ट का आदेश है की किसी भी नदी में या नदी के किनारे आप कूड़ा नहीं डाल सकते। शीला दीक्षित के समय से अब तक यमुना की सफाई पर कराड़ों रुपए खर्च हो चूके हैं। इसी के पास सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण भी चल रहा है लेकिन उसके बाबजूद भी एम्सीडी ने यमुना के किनारे लैंडफिल बनाने की कवायद शरू कर दी है। दरअसल कुछ दिनों पहले गाजीपुर इलाके में कूड़े का पहाड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग घायल हो  गए थे जिसके बाद उप-राज्यपाल ने उस इलाके में कूड़ा ना डालने के निर्देश जारी किये थे और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को कोई और जगह लैडफिल की जमीन चिन्हित कर कूड़ा डालने का इन्तेजाम करने को कहा था। पूर्वी दिल्ली की मेयर नीमा भगत ने यमुना के किनार एक जगह को चिन्हित कर वहां लैंडफिल बनाने की कवायद शरू कर दी जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। मोदी सरकार ने यमुना सफाई अभियान को लेकर अब तक कराड़ो रुपए खर्च किए हैं और ऐसे में यमुना के किनारे लैंडफिल बनाने से खुद मोदी सरकार के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं और खुद कुछ बीजेपी नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments