Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपूठ खुर्द वार्ड को स्वच्छ करने में जुटे पार्षद अंजू और अमन...

पूठ खुर्द वार्ड को स्वच्छ करने में जुटे पार्षद अंजू और अमन कुमार

[bs-embed url=”https://youtu.be/_u7NBfcjxpc”]https://youtu.be/_u7NBfcjxpc[/bs-embed]

नॉर्थ दिल्ली के पूठ खुर्द वार्ड -31 के निगम पार्षद और उनके पति चुने जाने के बाद से लगातार जनता के बीच ही देखे जा रहे हैं। ऐसा क्षेत्र की जनता और ये तस्वीरें इनके कार्यों को बखूबी बयान करती हैं। पूठ खुर्द वार्ड -31 N से नवनिर्वाचित निगम पार्षद अंजू अमन कुमार जो प्रह्लादपुर के पप्पू कॉलोनी पहुँच कर सफाई अभियान चला रही हैं। साथ ही पार्षद पति और भाजपा नेता अमन कुमार हैं जो सफाई कर्मियों के साथ खुद ही नालों की सफाई करते देखे जा रहे हैं। थोड़ी हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन ये पहली बार नहीं है जब अमन कुमार क्षेत्र की सफाई में हाथ बँटाते दिखे हैं। प्रह्लादपुर के पप्पू कॉलोनी में निगम पार्षद अंजू अमन कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया और लम्बे समय से जाम पड़े नालों की सफाई करवाई। स्थानीय लोग भी निगम पार्षद के कार्यों से काफी खुश दिखे। डेंगू और चिकनगुनिया के संभावित प्रकोप को देखते हुए पूरे वार्ड में निगम पार्षद अंजू और अमन कुमार के द्वारा फॉगिंग और सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं और स्थानीय लोग अपने निगम पार्षद के काम काज से संतुष्ट भी दिख रहे हैं। ये रिपोर्ट एक उदाहरण है अन्य पार्षदों के लिए जो फण्ड और कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए जिम्मेदारी से बचते फिरते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments