Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधफैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार

फैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/URfBvoMcx4Y”]https://youtu.be/URfBvoMcx4Y[/bs-embed]

डिफेंस कालोनी पुलिस ने मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल को उसके नौकर, ड्राइवर और दोस्त के साथ गिरफ्तार किया। बाद में थाने से जमानत मिल गई। आरोप है कि उसने शराब के नशे में पड़ोसी से आज तड़के झगड़ा किया, बदसलूकी की और धमकी भी दिया। दरअसल मशहूर फैशन डिजायनर रिहित बल का पड़ोसी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्हें एम्स में अल्कोहल जांच के लिए लाया गया। जब पुलिस ने करवाई शुरू की तो रोहित बल ने पड़ोसी से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। वहीं जिस पड़ोसी के साथ रोहित बल झगड़ा हुआ उसका नाम इकबाल सिंह है जो ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता हैं। इकबाल का आरोप है कि तड़के करीब सवा तीन बजे रोहित बल ने बदतमीजी की, झगड़ा किया, धमकी दिया। उसके साथ नौकर, ड्राइवर भी था। आरोप लगाया कि गार्ड से उनके घर का जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया। और जब पुलिस कॉल की तो सभी भाग गए। हालांकि इस मामले में डिफेंस कालोनी पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पाया कि रोहित बल ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने 451/510/506/427/34IPC के तहत मामला दर्ज किया, गिरफ्तार करके फिर जमानत दे दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments