Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यहरिद्वार में गंगा की सफाई शुरु

हरिद्वार में गंगा की सफाई शुरु

[bs-embed url=”https://youtu.be/KdhKDGi2rGo”]https://youtu.be/KdhKDGi2rGo[/bs-embed]

बुधवार आधी रात से हरिद्वार में गंगा की बहाव को बंद कर दिया गया है। दीपावली की रात तक अब हरिद्वार में कोई भी गंगा में स्नान नहीं करेगा। आम लोगों के लिए गंगा के घाट को सामान्य स्थितियों में दिपावली तक बंद कर दिया है। इस क्लोजर के चलते ही गंगा में साफ-सफाई और घाटों की मरम्मत आदि का काम शुरु किया जाएगा। गंगा की सफाई और घाटों क़ी मरम्मत के लिए हुए गंगा क्लोजर का स्थानीय निवासी, व्यापारी और तीर्थ पुरोहित विरोध करते दिख रहे हैं। इस बार विभाग ने दो चरणों में क्लोज करने का प्लान तैयार किया है,  पहला चरण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। इस चरण के तहत मायापुर रेगुलेटर से गंगा की धारा को बंद किया गया था। जबकि दूसरा चरण दशहरे के बाद शुरू होगा जो दीपावली तक चलेगा। इस चरण में भीमगोडा बैराज से गंगा नहर को बंद किया जाएगा। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने हरकी पौड़ी पर एक हजार क्यूसेक जल छोड़ने के लिए अलग से प्रबंध किया है। वहीं अगर पुरोहितों और श्रद्धालुओं के मुताबिक ये महीना धार्मिक महत्व वाला है और इस समय गंगा को बंद कर साफ करना सही नहीं है इस से हिंदू रीति रिवाजों त्योहारों और पूजा आदि को करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments