Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यसामाजिक कार्यों में अनुकरणीय उदाहरण पेश करता हेल्पएज

सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय उदाहरण पेश करता हेल्पएज

[bs-embed url=”https://youtu.be/QNQ6dksENsE”]https://youtu.be/QNQ6dksENsE[/bs-embed]

जिस उम्र में स्वयं सेवा और मदद की जरूरत होती है उस उम्र में अगर बुजुर्ग खुद समाज सेवा को अपना मकसद बना लें तो यह सचमुच एक अनुकरणीय उदाहरण होता है। आदर्श नगर में पिछले 10 सालों से काम कर रही हेल्प एज ऐसा ही एक अनुकरणीय उदारहण और आदर्श बनी हुई है। इस संस्था ने अपने 10 साल पूरे होने पर एक नया संकल्प लिया। वह संकल्प है वर वधु को मिलाने का। यहां आकर विवाह योग्य युवक युवतियां अपने रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसके बाद हेल्प एज इन्हें मिलाने का काम करेगी। संस्था के अध्यक्ष ने खुद फ़ीता काटकर इस संकल्प और सुविधा की शुरआत की। संस्था ने इस मौके पर अपने 10 साल के कार्यों को भी एक प्रदर्शनी के जरिए दिखाया। इस प्रदर्शनी में संस्था के कार्यकलाप , उनकी उपलब्धियों और उद्देश्यों को देखकर इस आयोजन में आए प्रमुख लोगों ने संस्था की तारीफ की। इनमें क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक धार्मिक संस्थानों से जुड़े लोग भी थे तो बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने हेल्पएज की खुले दिल से तारीफ़ की। हेल्पएज ने अपने 10 साल के जनसेवा के सफर में क्षेत्र अनेक जरूरतमंद, गरीब महिलाओं साथ क्षेत्र के बुजुर्गों की मदद की है। क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सद्भावना का माहौल बना रहे इसके लिए भी ये संस्था प्रयास करती रही है। इसके अलावा अच्छे काम करने वालों को प्रोत्साहित और पुरुस्कृत करती रही है। अपने इस सालाना आयोजन में हेल्पेज ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शविर का भी आयोजन किया। इसमें कई तरह की मेडिकल जांच सेवाएं मुफ्त प्रदान की गईं । साथ ही आयोजन में दिल्ली पुलिस ने भी हेल्पएज के साथ मिलकर उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। इनमें दिल्ली पुलिस के जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। संस्था के अध्यक्ष और प्रमुख लोगों ने इसके लिए अपनी पूरी टीम की ओर से सभी का धन्यवाद किया। हेल्पएज आज उन लोगों के लिए शानदार उदारहण है जो समाज की सेवा सच्चे दिल से करते हैं। इसके साथ ही इस संस्था से ये साबित होता है कि जनसेवा और रचनात्मक कार्यों को करने की कोइ उम्र नहीं होती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments