बल्लभगढ अनाज मंडी में डिस्पोजल ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन

वीडियो / ट्वीट

ये नजारा बल्लभगढ़ अनाज मंडी के समीप बनाये जा रहे गंदे पानी के डिस्पोजल ट्रीटमेंट प्लांट का है जिसे सरकार करीब डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बनाने जा रही है। गौरतलब है की बल्ल्भगढ़ की सबसे बड़ी कॉलोनी आदर्श नगर और उसके आस – पास करीब आधा दर्जन कॉलोनियां बसी हुई हैं, जिनमें रहने वाले लाखों लोग गंदे पानी की कोई निकासी ना होने के कारण वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में गंदे पानी की निकासी वर्षों पुराना मुद्दा रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए वर्तमान सरकार ने यहां डिस्पोजल बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। इस का उद्घाटन करने आज बल्ल्भगढ़ के विधायक मूलचन्द शर्मा पहुंचे।  जहां इलाके के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने वार्ड नंबर 38 की पार्षद उमा सैनी और वार्ड नंबर 40 के पार्षद प्रतिनिधि राकेश तँवर के हाथों इस डिस्पोजल का उद्घाटन कराया। इस मौके पर विधायक मूलचन्द ने कहा कि इलाके में गंदे पानी की निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है और तमाम बल्लभगढ़ क्षेत्र में बड़े जोर-शोर से विकास कार्य किये जा रहे हैं और उनके इसी कार्यकाल के अंतर्गत ही स्थानीय लोगों को उनकी मुख्य समस्याओं से निजात मिल जायेगी।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru