Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यपत्रकार संघों ने जीएसटी पर उठाए सवाल

पत्रकार संघों ने जीएसटी पर उठाए सवाल

[bs-embed url=”https://youtu.be/RBsrQRbWppw”]https://youtu.be/RBsrQRbWppw[/bs-embed]

दिल्ली पत्रकार संघ ने नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के साथ देश के सबसे बड़े टैक्स रिफार्म GST पर चर्चा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। GST यानी की गुड्स एंड सर्विस टैक्स पर सबने कई सवाल उठाए। देश के व्यापारियों ने इसका पुरजोर विरोध भी किया।व्यापारियों के लिए GST समझना और उसे लागू करना बेहद कठिन है। इसी पर चर्चा के लिए कार्यक्रम में प्रवीण खंडेलवाल भी शामिल हुए। प्रवीण खंडेलवाल ने काफी ऐसी बातो की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया जिस पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की GST से बढ़िया टैक्स सिस्टम कोई नहीं हो सकता, लेकिन सरकार को इसे लागू करने से पहले सोच विचार करना चाहिए था। उन्होंने कहा की GST डेस्टिनेशन बेस्ड टैक्स पेइंग सिस्टम है। वहीं उन्होंने इसकी कुछ कमियां भी बताई जिस पर सरकार स्पष्ट उत्तर नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा की देश के 60 प्रतिशत व्यपारियो के पास कम्प्यूटर नहीं है और GST पूरा टेक्निकल बेस्ड टैक्स सिस्टम है। वहीं प्रवीण खंडेलवाल ने जीएसटी को लेकर कई बेहतरीन उदाहरण भी दिए। प्रवीण खंडेलवाल जी ने कहा GST भरने तक सरकार को कुछ बातें स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments