Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिरानी खेड़ा डंपिंग के विरोध में उतरे विधायक ऋतुराज झा

रानी खेड़ा डंपिंग के विरोध में उतरे विधायक ऋतुराज झा

[bs-embed url=”https://youtu.be/5qE48C_DPgc”]https://youtu.be/5qE48C_DPgc[/bs-embed]

बाहरी दिल्ली के रानी खेड़ा में डंपिंग साइट बनाने के निर्णय के विरोध में किराड़ी से आम आदमी पार्टी विधायक ऋतुराज झा ने सैंकड़ों स्थानीय लोगों के साथ विरोध मार्च निकाला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का पुतला भी फूंका।  विधायक ऋतुराज झा का आरोप है की दिल्ली देहात में डम्पिंग साइट बनाने के लिये सीधे-सीधे भाजपा जिम्मेदार है, क्योंकि एमसीडी में भाजपा काबिज है और जमीन भी डीडीए की है जो केंद्र सरकार के अधीन है। ऋतुराज झा का आरोप है किराड़ी में पूर्वांचल के लोग बहुतायत संख्या में रहते हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खुद भी पूर्वांचल की जनता का नेतृत्व करने की बात करते हैं, लेकिन उनको पूर्वांचल के लोगों की कोई फ़िक्र नहीं है। वहीँ स्थानीय लोगों में भी दिल्ली देहात के क्षेत्र में कूड़ा घर बनाये जाने को लेकर ख़ासा रोष है, और वे इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। रानी खेड़ा में डम्पिंग साइट बनाये जाने का मुद्दा पूरी तरह राजनीतिक रूप लेता दिख रहा है।  भाजपा नेता और क्षेत्र के सांसद भी लोगों के पक्ष में इसका विरोध तो कर रहे हैं, लेकिन सवाल ये है की जब मुद्दा भाजपा साशित एमसीडी से जुड़ा है और डीडीए भी भाजपा साशित केंद्र सरकार के आधीन है, तो इस बड़ी समस्या का कोई ठोस समाधान क्यों नहीं निकल पा रहा ?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments