Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधधोखाधड़ी मामले में मनोज गोयल के घर पर रेड

धोखाधड़ी मामले में मनोज गोयल के घर पर रेड

[bs-embed url=”https://youtu.be/IY2I7NPtjxg”]https://youtu.be/IY2I7NPtjxg[/bs-embed]

बीजेपी पार्षद ऋतु गोयल के पति मनोज गोयल के खिलाफ करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के प्रशांत विहार थाना पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी सेक्टर 9 स्थित उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को एक बार फिर खाली हाथ ही लौटना पड़ा। वहीं न्याय की आस में दिल्ली आए मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के दलहन-तिलहन पीड़ित व्यापारियों का दर्द सहसा ही छलक पड़ा। पीड़ित पवन कुमार जैन के साथ ही कई अन्य व्यापारियों ने करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की इस धोखाधड़ी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रिया ट्रेडर्स, आशुतोष इंटरप्राइजेज और गोयल इंटरप्राइजेज ने उनसे करोड़ों रुपये की दलहन-तिलहन लिए लेकिन उसका बिना भुगतान किये चंपत हो गए। इस सिलसिले में मध्य प्रदेश की विदिशा जिले के बासोटा, सागर जिले के खुरई, चुरु जिला के राजगढ, दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिला के केशवपुरम थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने अब तक दो आरोपी मनोहर लाल पारिक और चिरंजी लाल पारिक को ही गिरफ्तार कर सकी है जबकि मामले का तीसरा आरोपी गोयल इंटरप्राइजेज के मनोज गोयल अपने राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गोयल इंटरप्राइजेज के मनोज गोयल पर दिल्ली और मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहुँच राजनीतिक पार्टियों तक हैं। मध्य प्रदेश के दलहन-तिलहन व्यापारी न्याय की आस में और अपने बकाया भुगतान को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। वहीं कुछ व्यापारियों के सामने रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। प्रशासन व शासन से उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। अब देखना यह होगा कि न्याय की आस में भटक रहे इन व्यापारियों को न्याय कब तक मिल पाता है और आरोपी मनोज गोयल को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments