Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधसीलमपुर में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सीलमपुर में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/Mw1vvM8NT18″]https://youtu.be/Mw1vvM8NT18[/bs-embed]

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में खड़े शातिर लुटेरे एहतेशाम उर्फ आशू 21 साल और बबलू 22 साल है। आशू अपनी माशूका के शौक पूरे करने और उसके साथ मौज-मस्ती करने के लिए लूटपाट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देता था। तो वहीं 22 साल का बबलू बहन की शादी के लिए लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। दिल्ली एनसीआर समेत यमुना पार भी दोनों ने आतंक फैला रखा था। पुलिस के मुताबिक अब तक इनके पकड़े जाने से करीब 26 मामलों को खुलासा हुआ है। काफी समय से पुलिस को जिले में लुट की वारदातों की लगातर शिकायत मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बबलू के साथ इसके एक और साथी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान एहतेशाम के रूप में हुई है पुलिस की माने तो एहतेशाम के पिता कुवैत में काम करते हैं जबकी एहतेशाम भी कुवैत में अकाउंटेंट का काम किया करता था। भारत वापस आने पर एहतेशाम ने लुट और झपटमारी का काम शुरू कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। वही पुलिस का यह भी कहना है इन वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। जिसकी तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments