Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यभारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन ने चलाया स्वच्छता अभियान

भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन ने चलाया स्वच्छता अभियान

[bs-embed url=”https://youtu.be/j4UwggSKwko”]https://youtu.be/j4UwggSKwko[/bs-embed]

दिल्ली-अभिजीत ठाकुर

स्वच्छ भारत अभियान जैसी नेक पहल से भला आज कौन नहीं जुड़ना चाहता ये नज़ारा कोर्ट परिसरों के अंदर अधिवक्ता और उनके साथ सैंकड़ों लोग सफाई अभियान चला रहे हैं। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन के द्वारा दिल्ली के 6 जिला न्यायलय और दिल्ली हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन वर्ष 2014 से ही इस मुहीम में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाता रहा है , लेकिन इस वर्ष इसका स्वरुप और विशाल हो गया जब 6 जिला न्यायलय समेत दिल्ली हाई कोर्ट तक में इस अभियान के जरिए सन्देश देने का कार्य किया गया। यह कार्यक्रम तीस हज़ारी , पटियाला हाउस कोर्ट , कड़कड़डूमा , साकेत और रोहिणी जिला कोर्ट समेत दिल्ली हाई कोर्ट में भी चलाया गया। स्वामी रामदेव और उनकी संस्था पतंजलि योग समिति भी स्वच्छ भारत अभियान में शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं। भारत स्वाभिमान अधिवक्ता संगठन भी स्वामी रामदेव के द्वारा स्थापित पतंजलि योग समिती की ही एक शाखा है जिससे दिल्ली समेत देशभर के हजारों अधिवक्ता जुड़े हुए हैं। स्वामी रामदेव भी विभिन्न माध्यमों से समय समय पर स्वच्छता का सन्देश देते रहे हैं। अधिवक्ता संगठन के इस अभियान में इन्हें स्थानीय एनजीओ , कई निगम पार्षद , न्यायाधीश और स्थानीय लोगों का भी साथ मिला। यहाँ तक की अधिवक्ताओं के परिवार के सदस्य भी न्यायलय परिसर में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में शरीक हुए।जिस तरह से देश के बुद्धिजीवी वर्ग समेत हर वर्ग के लोग स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी दिखा रहे हैं , उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द ही भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार होने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments