Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यहर्ष विहार में छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण कार्य शुरू

हर्ष विहार में छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण कार्य शुरू

[bs-embed url=”https://youtu.be/J1-mvPQHz9s”]https://youtu.be/J1-mvPQHz9s[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
छठ पूजा पूर्वांचल के लोगों का सबले बड़ा उत्सव माना जाता है इसके लिए पूरे देश में तैयारियां शुरु हो गई हैं। दिल्ली में भी इसकी तैयारियें ने जोर पकड़ लिया है। यमुनापार में भारी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते है दीपावली से ठीक छ: दिन बाद आने वाली छठ पूजा पर भारी संख्या में लोग इकठ्ठे होकर पूजा करते है। ऐसे में यमुना के घाट पर भी भारी संख्या में लोग एकत्रित हो जाते हैं जिस से पूजा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करन पड़ता है। दिल्ली सरकार ने इस बार भीड़ से लोगों राहत देने के लिए 300 स्थाई और अस्थाई छठ घाटों के निर्माण का कार्य भी शुरु कर दिया है। हर्ष विहार इलाके में भी स्थानीय विधायक की मदद से अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य तेजी से चलने लगा है। लोग सरकार द्वारा बनाए जा रहे इन घाटों से काफी खुश दिखाई दे रहे है। उनका कहना है कि इन घाटों के निर्माण से जगह -जगह भीड़ से लोगों को निजात मिलेगी और शांतिपूर्वक छठपूजा कर पाएंगे। इन 300 घाटों पर व्रतधारियों को वो सभी सुविधाएं मुहिया कराई जायेंगी जो उनकी छठ पूजा को शांतिमय और बिना किसी परेशानी के संपन्न कराने में मदद करेंगी। हर्ष विहार में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने बताया कि इलाके में छठ घाट बन जाने से उनकी छठपूजा में आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments