Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधगिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से पूछे गए ये सवाल, रोती रही हनी

गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से पूछे गए ये सवाल, रोती रही हनी

[bs-embed url=”https://youtu.be/LnykDHrLeeQ”]https://youtu.be/LnykDHrLeeQ[/bs-embed]

दिल्ली -योगेंद्र कुमार
राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत गिरफ्तार हो गई हैं। गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि पुलिस ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। सुनवाई के दौरान हनीप्रीत कोर्ट में हाथ जोड़कर रोती रही। अब उसे 6 दिन बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पंचकूला सेक्टर 23 की चंडी मंडी थाने से पुलिस हनीप्रीत को लेकर कोर्ट पहुंची। हनीप्रीत को उसकी एक महिला साथी के पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद पुलिस हनीप्रीत और उस महिला को पंचकूला के सेक्टर-23 में बने चंडी मंदिर थाने लाई। करीब एक घंटा कागज़ी कार्यवाही के बाद हनीप्रीत से पूछताछ शुरू हुई। पहले राउंड की ये पूछताछ करीब 2 घंटे चली। इसके बाद उसका हवालात से सामना हुआ। हनीप्रीत से पूछे गए कई सवाल। हनीप्रीत ने कहा था कि राम रहीम के जेल जाने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करे ? उसे लोगों ने जैसा बताया उसने वही किया। उसे कोर्ट पर पूरा भरोसा था। वो न्याय के लिए हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट जाना चाहती थी लेकिन इससे पहले की वो हाई कोर्ट में जाकर सरेंडर करे, पुलिस ने उसे धर दबोचा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments