Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यशिक्षाखालसा कॉलेज में मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर हुआ संवाद

खालसा कॉलेज में मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर हुआ संवाद

[bs-embed url=”https://youtu.be/t2cIahHOTEo”]https://youtu.be/t2cIahHOTEo[/bs-embed]

दिल्ली- योगेंद्र कुमार
दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में इकोनॉमिक्स विभाग के छात्रों के लिए बुधवार का दिन ख़ास रहा। गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के छात्रों ने न केवल मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविन्द सुबरमण्यम से सवांद स्थापित किया बल्कि देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था पर भी छात्रों से चर्चा की। डॉ अरविन्द सुबरमण्यम ने कॉलेज के छात्रों को जीएसटी के मुद्दे पर भी उनकी शंकाओं और सवालों को दूर किया। इस कॉलेज सभागार में बड़ी संख्या में छात्र और इक्नोमिक्स विभाग के प्रमुख प्रोफेसर भी मौजूद थे। इस सवांद का मुख्य उद्देश्य था देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और नीतियों को समझना। कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा की डॉ अरविन्द सुबरमण्यम को सुनना इन छात्रों के लिए लिए बेहद फायदेमंद होगा। देश में सरकार बदलने का असर अर्थवव्यस्था पर भी पड़ा है चाहे नोट बंदी रही हो या जीएसटी। इसे लेकर देश के अर्थ जगत में बहुत उथल पुतल है। भारत सरकार के मुख्य अर्थ सचिव ने इस पर छात्रों और कॉलजे के प्रोफेसर को भी कई ऐसी जानकारी दी जो उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments