Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनमैत्री संघ द्वारा हास्य कवी सम्मेलन का आयोजन

मैत्री संघ द्वारा हास्य कवी सम्मेलन का आयोजन

[bs-embed url=”https://youtu.be/1ncTLdcodZQ”]https://youtu.be/1ncTLdcodZQ[/bs-embed]

अशोक विहार -संदीप स्वामी
अशोक विहार फेज -1 की रामलीला कमेटी के सहयोग से अशोक विहार मैत्री संघ ने हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शिरकत की साथ ही रामलीला कमेटी के गणमाण्य लोगों से साथ क्षेत्र के पूर्व विधायक, मौजूदा निगम पार्षद सहित कई अन्य विशेष अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी विशेष अतिथियों का मालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जुवलन के साथ की गई। अशोक विहार में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की और कवियों की कविताओं का जमकर लुत्फ उठाया।मस्ती और मनोरंजन के इस मंच का आयोजन करवाने वाले मैत्री संघ के प्रधान पवन अग्रवाल ने बताया कि मैत्री संघ पिछले कितने समय से इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रहा है और इसका उद्देश्य क्या है ?साथ ही ओम जालान और रवि गुप्ता ने कार्यक्रम में बैठी भीड़ को माध्यम बनाते हुए कवि सम्मेलन का बखान किया। मस्ती के साथ मनोरंजन के इस हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे डॉ हर्षवर्धन ने काफी देर तक इसे सुना और कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राज अग्रवाल, सुधीर कुमार जैन, पवन अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग और रवि गुप्ता को बधाई दी और इस कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस हास्य कवि सम्मेलन में आए सभी लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments