Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यनरेला : पूर्वांचल संस्कृति विकास समिती द्वारा भव्य छठ आयोजन

नरेला : पूर्वांचल संस्कृति विकास समिती द्वारा भव्य छठ आयोजन

[bs-embed url=”https://youtu.be/zDlfvDMHNVs”]https://youtu.be/zDlfvDMHNVs[/bs-embed]

नरेला -अभिजीत ठाकुर
आस्था के महापर्व छठ का आयोजन पूरे देश के साथ साथ दिल्ली में भी कई जगहों पर विशाल आयोजन के साथ मनाया गया। बाहरी दिल्ली के नरेला में पूर्वांचल संस्कृति विकास समिती द्वारा भव्य छठ पर्व का आयोजन कई मायनों में सबसे ख़ास है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ और घाट पर बेहतर प्रबंध ने इन सैंकड़ों छठ व्रतियों को सुविधापूर्वक आस्था के इस महापर्व का व्रत पूर्ण करने में सहयोग किया। बिना किसी सरकारी मदद के,स्थानीय लोगों , नरेला क्षेत्र के हजारों पूर्वांचल वासियों और स्थानीय नेताओं ने मिल कर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्वांचल संस्कृति विकास समिती विगत दो सालों से छठ पर्व के महाआयोजन को सफलतापूर्वक करती आ रही है। इस वर्ष यह समिती का दूसरा आयोजन था। यहाँ पहुँचे श्रद्धालु भी आयोजन की व्यवस्था और भव्यता से खासे प्रसन्न दिखे। संध्या अर्ध्य के बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला जिसमें भोजपुरी के रॉकस्टार खेसारी लाल यादव , राधा पांडेय और चन्दन यादव ने अपने पर्फोर्मन्सेस से शमा बाँध दिया। श्रद्धालुओं और दर्शकों से खचाखच भरे पंडाल में पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि , नेता व सांसद उदित राज भी शिकरत कर रहे थे। सभी का मंच पर स्वागत किया गया और आखिर में प्रातः कालीन अर्ध्य के साथ ही नरेला के पूर्वांचल संस्कृति विकास समिती के द्वारा आस्था के महापर्व का महाआयोजन पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments