Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली में फिर चली गोली, एक हफ्ते में गई 3 जान

दिल्ली में फिर चली गोली, एक हफ्ते में गई 3 जान

[bs-embed url=”https://youtu.be/n92_mGm-dCE”]https://youtu.be/n92_mGm-dCE[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं सका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी विजय पार्क और ब्रहमपुरी गोली हत्याकांड लोगो के जहन से निकला भी नहीं था कि न्यू उस्मानपुर में सुबह– सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक बीती रात युवक घर के पास हो रही माता की चौकी में गया था। वही उसकी किसी से कहासुनी हुई जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उसे दो गोली मार दी और रोहित नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गली नं-8 में अपने परिवार को साथ रहता था। रोहित की मां के मुताबिक उनको कुछ लडकों नें घर आकर बताया कि आपका लड़का नाले में पड़ा है जिसके बाद घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि उसके सिर और पेट में गोली लगी थी। रोहित की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और घर पर लोगों का तांता लग गया। पुलिस की माने तो फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हत्य़ा की वारदातें तेजी से बढ रही हैं। दो दिन में ये तीसरी हत्या है इससे पहले एक हत्या विजय पार्क में और उसी रात दो हत्या ब्रहमपुरी में हुई। इन हत्याओं में किसका हाथ है इसका पुलिस के पास भी कोई सुराग नहीं है जिसके बाद पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होने लाजमी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments