Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधजेल की मशीन में कैदियों का इतिहास?

जेल की मशीन में कैदियों का इतिहास?

[bs-embed url=”https://youtu.be/D2MePN6cWQY”]https://youtu.be/D2MePN6cWQY[/bs-embed]

फरीदाबाद -जयप्रकाश भाटी
दिल्ली से सटे फरीदाबाद की जेल में एक ऐसी मशीन लगाई गई है जिसपर अंगूठा लगाते ही कैदी की सारी जानकारी पल भर में उसके सामने आ जाएगी। ये मशीन के लगने से ना केवल कैदियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि जेल प्रशासन को भी इसका फायदा मिलेगा। किसी भी कैदी की क्राइम हिस्ट्री से जुड़ी हुई सभी जानकारियां मशीन में दर्ज होने से चंद मिनटों में ही पूरी जानकारी उनके पास उपलब्ध होगी। जेल में लगी इस मशीन का उद्घाटन करने पहुँचे क्षेत्र के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों की एक अपनी अलग दुनिया होती है ,जिसकी पूरी जिम्मेदारी जेल प्रशासन के ऊपर रहती है इसीलिए हरियाणा सरकार कैदियों की सहूलियत को लेकर सजग है और उसी दिशा में सरकार द्वारा ये कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments